अनजाने में अक्सर हम दिन की शुरूआत ऐसी चीजों के साथ करते हैं जो सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होती हैं। आइए जानते हैं कौन ही हैं ये आदतें
उठते ही न शुरू करें काम
बहुत से लोग सुबह बिस्तर से उठते ही अपने काम में लग जाते हैं। ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है। सोकर उठने के बाद हाथ और पैरों की मसल्स को रिलेक्स करें। इसके बाद सुबह उठकर एक ग्लास पानी पिएं। उसके बाद काम करें। ऐसा करने से आपके शरीर में चुस्ती और फूर्ती रहेगी।
उठकर मोबाइल ने करें इस्तेमाल
अगर आप सुबह उठते ही अपना मोबाइल चेक करते है और सोशल मीडिया पर एक्टिव होते हैं तो ये आदत आपके शरीरिक और मानसिक विकास के लिए हानिकारक है। इस आदत को जल्द से जल्द बदलें। आप अपने दिन की शुरुआत डे प्लान के साथ करें।
खाली पेट न पिएं चाय
सुबह खाली पेट चाय- कॉफी पीना शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। इससे आपको एसिडटी की समस्या हो सकती है। साथ ही कई बीमारियां भी आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आप चाय की जगह गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पिएं। इसके अलावा आप ग्रीन टी भी पी सकते हैं। आप ब्रेकफास्ट खाने के बाद चाय- कॉफी का सेवन कर सकते हैं।