लखनऊ। कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए उत्तर प्रदेश में रविवार को वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों साथ समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला किया।
इस फैसले के तहत यूपी में सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी रहेगी। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाज़ार-दफ़्तर बंद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक इस दिन व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा।
वहीं इस दौरान बिना मास्क के पकड़े गए व्यक्ति पर 1 हजार रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें कि यूपी में कोरोना वायरस की दूसरी लहर जमकर तबाही मचा रही है।
प्रदेश में हर दिन कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इस खतरनाक वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राजधानी लखनऊ है। यहां हर रोज 5 हजार से ज्यायदा कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं।