लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को सहारनपुर में आयोजित किसान महापंचायत में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी पर तीखे हमले करते हुए प्रियंका ने कहा कि कहा कि 56 इंच के सीने में छोटा सा दिल है, लेकिन वो उद्योगपतियों के लिए धड़कता है।
इस कानून के जरिेए सरकार किसानों को मारना चाहती है। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। प्रियंका ने आगे कहा किसानों से अपील है कि पीछे मत हटिए। प्रियंका गांधी ने कहा कांग्रेस की सरकार आई तो कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा।
उन्होंने कहा सरकार सरकारी मंडियों को खत्म करने की कोशिश में है। सरकार सब कुछ बेचना चाहती है। उन्होंने कहा इन कानूनों से सिर्फ कुछ लोगों को फायदा होगा। साथ ही प्रियंका ने कहा किसानों को देशद्रोही कहने वाला और उसका मजाक उड़ाने वाला देश भक्त नहीं हो सकता।