स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति प्रोफेसर श्री रामवचन राय ने बिहार विधान परिषद् के उप भवन सभागार में सभी 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों- डॉ० संजीव कुमार, श्री सुरेश प्रसाद राय, श्री नरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ० राहुल राज, श्री नीरज कुमार, श्री अनिल कुमार झा, श्री बंशीधर बृजवासी, डॉ० एन०के० यादव को शपथ दिलायी।
शपथ ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री संजय सरावगी, राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल सहित मंत्रीगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।