रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह तथा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। समारोह का उद्देश्य राज्य के युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम को युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसरों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
