हैदराबाद। भारतीय वायुसेना अकादमी (Air Force Academy), डुंडीगल, हैदराबाद में आयोजित स्प्रिंग टर्म 2026 की संयुक्त ग्रेजुएशन परेड (Combined Graduation Parade) देशभक्ति, अनुशासन और गौरव का अद्भुत संगम बनी। इस ऐतिहासिक समारोह में भारत के यशस्वी रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में परेड की सलामी ली तथा नवप्रशिक्षित कैडेट्स को राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस भव्य परेड में 231 फ्लाइट कैडेट्स, जिनमें 37 महिला कैडेट्स भी शामिल थीं, ने सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया और भारतीय वायुसेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया। यह क्षण उनके जीवन के साथ-साथ देश के लिए भी गर्व और सम्मान का प्रतीक बना।इस गौरवशाली अवसर पर शील्ड डिफेंस एकेडमी, लखनऊ के प्रतिभाशाली छात्र ऋषभ कुमार सिंह ने भी भारतीय वायुसेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया। वायुसेना अकादमी से पास आउट होकर फ्लाइंग ऑफिसर ऋषभ कुमार सिंह ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और शील्ड डिफेंस एकेडमी परिवार का नाम रोशन किया।

पासिंग आउट परेड के साक्षी बने शील्ड डिफेंस एकेडमी के संस्थापक निदेशक शिवम् शुक्ला सर ने फ्लाइंग ऑफिसर ऋषभ कुमार सिंह और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा,“यह केवल एक युवा की सफलता नहीं, बल्कि उस समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम की जीत है जो सपनों को हकीकत में बदल देता है। ऋषभ की उपलब्धि उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा करने का सपना देखते हैं। लखनऊ निवासी ऋषभ कुमार सिंह ने NDA लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू की तैयारी शील्ड डिफेंस एकेडमी से की थी। पिछले 11 वर्षों से यह संस्थान देश को अनेक सैन्य अधिकारी प्रदान कर युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य कर रहा है।

ऋषभ की यह सफलता साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, संकल्प अटूट हो और सही मार्गदर्शन मिले, तो कोई भी सपना असंभव नहीं रहता। उनका यह सफर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और अनगिनत युवाओं को राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। फ्लाइंग ऑफिसर ऋषभ कुमार सिंह की इस उपलब्धि ने पूरे शील्ड परिवार में गर्व, उत्साह और प्रेरणा की नई ऊर्जा का संचार किया है। यह सफलता हर उस युवा के लिए संदेश है कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर आसमान की ऊँचाइयाँ भी हासिल की जा सकती हैं।
