बॉलीवुड गलियारों में शादियों की शहनाइयां गूंज रही हैं। जहां एक ओर विक्रांत और शीतल ने सात फेरे लिए तो वहीं बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर फरहान अख्तर भी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध गए। फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर से शादी कर ली है। जी हां, ये एक डे टाइम वेडिंग थी।
इस क्यूट कपल की पहली तस्वीरें भी अब सामने आ गई हैं जिसमे दोनों बेहद अडोरेबल नज़र आ रहे हैं। दोनों की ये तस्वीरें एक पर्फक्ट कपल गोल दे रही हैं। इस प्यारे कपल के चेहरे पर उनके एक दूसरे के हो जाने की ख़ुशी साफ़ झलक रही थी और फैंस इन तस्वीरों को देख कर काफी खुश हैं।

शिबानी दांडेकर ने अपनी वेडिंग ड्रेस के लिए एक रेड और बेज कलर का खूबसूरत गाउन चुना, जिसमे उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। वहीं दूसरी ओर फरहान ने ऑल ब्लैक सूटेड-बूटेड लुक चुना। फरहान इस लुक में डैशिंग नज़र आए। शिबानी ने अपने लुक को एक स्टनिंग वेल के साथ कॉम्पलिमेंट किया।

बता दें कि फरहान और शिबानी ने 4 साल एक दूसरे को डेट किया और अब जा कर शिबानी मिसेस अख्तर बन गई हैं। ये शादी अख्तर फैमिली के खंडाला स्थित फार्म हाउस पर हुई। इस कपल ने ना तो हिंदू ट्रेडिशन और ना ही मुस्लिम ट्रेडिशन से शादी की। इस कपल ने अपने प्यार से एक मिसाल कायम करते हुए रिलेशनशिप को रिलिजन से ऊपर रखा। दोनों ने वेडिंग VOW और रिंग्स एक्सचेंज कर शादी की।