मुंबई। फिल्म एक्ट्रेस और शिवसेना नेत्री उर्मिला मातोंडकर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। अपने ट्वीट उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी अभी तक उनके संपर्क में आए हैं वह कोरोना की जांच करा लें।
उन्होंने लिखा- मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं बिल्कुल ठीक हूं और घर में ही मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। आप सभी से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हों एक बार कोरोना की जांच करवा लें। साथ ही इस दीवाली के त्यौहार में भी सावधानी बरतें।
बता दें कि इससे पहले टीवी एक्ट्रेस ने खुद के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी लोगों से साझा की थी। टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने तबीयत खराब होने के बाद अपना कोविड टेस्ट कराया था, जो पॉजीटिव आया। निशा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि, ‘पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए है उनसे अनुरोध हैं कि वह अपना टेस्ट करा लें।
साथ ही अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचने के सभी सावधानियों को अपनाएं क्योंकि कविड अभी भी हमारे बीच है’। ऐसे में इन खबरों से घबराने नहीं है लेकिन अभी भी सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।