बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों शादी सीजन चल रहा है। तमाम टीवी और फिल्म सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। एक्ट्रेस मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना के साथ ही अब OTT प्लेटफार्म और बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विक्रांत मैसी ने भी अपनी मंगेतर एक्ट्रेस शीतल ठाकुर के संग सात फेरे ले लिए। इस क्यूट छपल की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
विक्रांत और शीतल के फैंस दोनों की शादी का लम्बे वक़्त से इंतज़ार कर रहे थे। अब उनका वेट खत्म हुआ और ये दोनों एक्टर्स सभी रीति-रिवाज़ों के साथ एक दूसरे के हो गए। शादी की तस्वीरों में दोनों का प्यार साफ़ नज़र आता है। जहां शीतल लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं, वहीं विक्रांत भी ट्रेडिशनल शेरवानी में काफी डैशिंग दिखे।
बता दें कि विक्रांत और शीतल की सगाई साल 2019 में हो गई थी। दोनों इंगेजमेंट के बाद से ही 2020 से एक साथ ही रह रहे थे। इस कपल ने मुंबई में एक सी फेसिंग अपार्टमेंट लिया था, जिसकी तस्वीरें दोनों ने सोशल मीडिया पर सांझा की थी। अब दोनों ने शादी रचा ली है। याद हो कि ये कपल ‘ब्रोकन बूत ब्यूटीफुल’ में एक साथ काम भी कर चुका है।