नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसे रेस्टोरेंट ऐसे हैं जो अपने अजीबीगरीब थीम की वजह से काफी फेमस है। आज हम आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी थीम की वजह से ये सुर्खियां बटोर रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक दुनिया में एक ऐसा रेस्टोरेंट भी मौजूद है जहां लोगों को बिना बोले खाना ऑर्डर करना होता है।
यह अजीबोगरीब रेस्टोरेंट चीन के ग्वांगझू में खुला है। इस रेस्टोरेंट की शुरूआत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी फूड चेन स्टारबक्स ने की है। कंपनी ने इसकी थीम की वजह से रेस्टोरेंट को साइलेंट कैफे नाम दिया है।
रेस्टोरेंट की खासियत की बात करें तो यहां आने के बाद ग्राहकों को इशारों में खाना ऑर्डर करना होता है। अगर किसी कर्मचारी को लोगों की बात नहीं समझ आती हैं तो उसके लिए नोटपैड पर लिखकर देने की भी सुविधा दी गई है।
इस रेस्टोरेंट की दीवारों पर सांकेतिक भाषा के चिह्न और सूचक यानी इंडिकेटर बनाये गये हैं ताकि उनके मतलब को आसानी से समझा जा सके। दरअसल, इस रेस्टोरेंट को खोलने का लक्ष्य ग्राहकों को ना सुन पाने वाले लोगों की भाषा समझने के लिए प्रेरित करना है।
इस रेस्टोरेंट में फिलहाल 30 कर्मचारी काम करते हैं, जिसमें से 14 कर्मचारी ऐसे हैं, जो सुन नहीं सकते। स्टारबक्स ने अपने इस रेस्टोरेंट में ऐसी व्यवस्था की है, जिससे सुन सकने में असमर्थ लोगों को भविष्य में अधिक से अधिक काम मिल सके।
स्टारबक्स कंपनी पहले भी दुनिया में इस तरह का रेस्टोरेंट खोल चुकी है। साल 2016 में मलेशिया में और 2018 में अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में साइलेंट कैफे मौजूद है। इस कंपनी के दुनियाभर में कई स्टोर्स हैं, जिनमें से 3800 तो सिर्फ चीन में ही हैं।