नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बार फिर पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा हमला हुआ है। रविवार को दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षाबलों को ले जा रही एक बस में बम से हमला किया गया। BLA ने दावा किया है कि मजीद बिग्रेड ने पाकिस्तान सेना के काफिले पर फिदायनी हमला किया है। हमले में पाकिस्तान आर्मी के 90 सैनिकों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, सेना के इस काफिले में 7 बसें शामिल थी, जो क्वटा से ताफ़्तान जा रही थी। बलूचिस्तान के नौशकी में आरसीडी हाईवे पर BLA ने इसे निशाना बनाया। स्थानीय पुलिस प्रमुख जफर जमानानी ने बताया कि विस्फोट से पास मौजूद एक अन्य बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बड़ी संख्या में पाक सैनिकों के घायल होने की सूचना है।
5 दिन पहले ही BLA ने एक पैसेंजर ट्रेन का अपहरण कर लिया था। BLA ने दावा किया था कि उसने सभी 214 बंधकों को मार डाला है। जबकि पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि उसके सिर्फ 28 सैनिक मारे गए थे, जबकि सभी 33 बलूच लड़ाकों को ढेर कर दिया गया था।