राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। 3 मई 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा को अब दोबारा कराया जाएगा। नई परीक्षा की तारीख और शेड्यूल को लेकर जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है। परीक्षा से जुड़े आरोपों और अनियमितताओं की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। सरकार ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए पूरा केस CBI को सौंपने का निर्णय लिया है।
NTA ने कहा है कि जांच एजेंसी को हर जरूरी दस्तावेज, रिकॉर्ड और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि पूरे मामले की गहराई से जांच हो सके।
इस बीच छात्रों को राहत देते हुए एजेंसी ने साफ किया है कि दोबारा परीक्षा के लिए किसी नए आवेदन की जरूरत नहीं होगी। साथ ही अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। पहले जमा की गई फीस वापस करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
NTA के अनुसार, री-एग्जाम एजेंसी के आंतरिक संसाधनों के जरिए आयोजित कराया जाएगा और जल्द ही इसकी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।