तमिलनाडुः तमिलनाडु के पोलाच्चि में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक 14 साल की लड़की 5 महीने की प्रेग्नेंट मिली है। उसकी प्रेग्नेंसि की खबर ने सभी घरवालों को चौका के रख दिया । परिवार वालों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी । इसके बाद हुई जांच में ये जानकारी मिली की लड़की का 6 से अधिक लोगों ने यौन शोषण किया है।
दरअसल, 14 साल की लड़की पास में ही रहने वाले 16 साल के लड़के से प्यार करती थी। सबसे पहले उसी लड़के ने लड़की का यौन शोषण किया । इसके बाद लड़के के 5 दोस्तो ने भी लड़की का शोषण किया। लड़की के पांच महीने की गर्भवती होने के बाद ही परिवारजनों को इस बात की खबर मिली। इसके बाद परिवार के लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से 2 आरोपी नाबालिक है।
पोलाची पुलिस के अनुसार, नाबालिक लड़की दसवी की स्टूडेंट है और वो ज्यादातर समय घर में अकेली ही रहती है। उसके माता-पिता मजदूर करते थे। लड़की पास ही में रहने वाले 11वीं के छात्र से प्यार करती थी। इसके बाद वो नाबालिक लड़की का शारीरिक शोषण करता था। पुलिस का कहना है कि लड़के और उसके 5 दोस्तों ने लड़की का जनवरी और फरवरी में अलग-अलग जगह पर शारीरिक शोषण किया। यौन शोषण करने वालो में एक लड़की का अंकल और 5 लोग उसके पड़ोसी है। लड़की को सोमवार को पेट में दर्द होने के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया । जहा पर उसके प्रेग्नेंट होने की बात घरवालों को पता लगी।
पुलिस का कहना है कि लड़की के साथ उसके प्रेमी (16 वर्षीय), वॉल पेंटिंग का काम करने वाला एक शख्स (17 वर्षीय) के अलावा एस नागराज (19 साल), टी प्रवीण (20) और वी मुथुमुरगन (19 साल) ने रेप किया। इसके अलावा लड़की के अंकल 31 वर्षीय एम महाराजोथी ने रेप किया। इन सभी ने तीन अलग-अलग जगहों पर रेप किया।
लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमे 2 नाबालिक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा एक आरोपी की तलाश अभी जारी है।