नोएडा। उप्र के नोएडा के ‘गालीबाज’ नेता श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने आज शुक्रवार को श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। बता दें कि त्यागी की जमानत याचिका पर गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
मालूम हो कि बीते महीने नोएडा की ओमेक्स सिटी में महिला के साथ अभद्रता करने के मामले में श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान श्रीकांत ने कहा था कि महिला के साथ की गई अभद्रता के लिए उसे खेद है। उससे आवेश में गलती हो गई थी।
खबरों कि मानें तो वह कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश में था। इसके लिए उसने कोर्ट में आवेदन भी किया था। गिरफ्तारी के बाद त्यागी को सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय लाया गया था। न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लकसर स्थित जिला कारागार में भेज दिया गया था।