*राँची, 26 अक्टूबर, 2026:* राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड के तत्वावधान में परिवार नियोजन लॉजिस्टिक्स प्रबंधन सूचना प्रणाली (FP-LMIS) को *DVDMS (Drugs and Vaccine Distribution Management System)* के माध्यम से संचालित करने एवं समीक्षा हेतु दो दिवसीय राज्यस्तरीय उन्मुखीकरण-सह-समीक्षा कार्यशाला का आयोजन दिनांक 26 तथा 27 अक्टूबर, 2026 को IPH सभागार, नामकुम, राँची में *अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड, श्री शशि प्रकाश झा* की अध्यक्षता में किया गया।
अभियान निदेशक श्री शशि प्रकाश झा ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भनिरोधक साधनों एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना, आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ बनाना तथा FP-LMIS के माध्यम से भंडारण एवं वितरण से संबंधित सूचनाओं का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना है। कार्यशाला के दौरान FP-LMIS के उपयोग, DVDMS पोर्टल पर संचालन की प्रक्रिया, लॉजिस्टिक्स प्रबंधन, उपलब्ध भंडार की निगरानी, मांग एवं आपूर्ति में समन्वय तथा समयबद्ध रिपोर्टिंग व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत उन्मुखीकरण एवं समीक्षा किया। अभियान निदेशक ने कहा की कार्य योजना बनाकर ससमय कार्य करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करना है ससमय लक्ष्य को प्राप्त नहीं करने वाले जिला और ब्लॉक पर होगी कार्रवाई। राज्य के 24 जिलों में जिन जिलों का परफॉर्मेंस खराब है उसको स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया। 15 दिनों में स्थिति में सुधार नहीं होने पर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
अभियान निदेशक ने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन सामग्रियों की उपलब्धता को बेहतर बनाना और स्टॉक-आउट अथवा ओवर-स्टॉकिंग जैसी स्थितियों को कम करना है। परिवार नियोजन सेवाओं की गुणवत्ता एवं निरंतरता के लिए आवश्यक सामग्रियों की समय पर उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मौके पर डॉ प्रभात कुमार, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, आईईसी के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ राहुल किशोर सिंह, डॉ पुष्पा नोडल पदाधिकारी परिवार नियोजन कोषांग, सरकार के वरीय परामर्शी परिवार नियोजन श्री राजेश कुमार पचौरी, परामर्शी परिवार नियोजन श्री ध्रुव कुमार, CDAC के प्रतिनिधि श्री श्रीकांत गौतम, परिवार नियोजन राज्य समन्वयक गुंजन खलखो, तथा PSI INDIA के राज्य प्रतिनिधि श्री निलेश कुमार ने भाग लिया।






