सिरसा। हरियाणा के सिरसा में पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान आप नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राज्य की डबल इंजन वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, ”सेना में सबसे ज़्यादा जवान पंजाब और हरियाणा के हैं। पहले सरकारें शहीद की विधवा को सिलाई मशीन देती थी, लेकिन अब आपको ये जानकर हैरानी होगी कि देश में सिर्फ़ दिल्ली और पंजाब की AAP सरकारें हैं जो शहीद जवान के परिवार को एक करोड़ की सम्मान राशि देती हैं।
भगवंत मान ने ये भी कहा, ”आप ने दिल्ली और पंजाब में विकास कर दिखाया। AAP सरकार आने पर दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में भी सभी सुविधाएं मिलेंगी। सीएम केजरीवाल जी की अगुवाई में झाड़ू से हरियाणा साफ़ होगा।”
हरियाणा में विधानसभा चुनाव अब कुछ ही महीने रह गए हैं। यहां इसी साल के अंत में चुनाव कराए जाने हैं। ऐसे सभी पार्टियां जी जान से अपना वोट बैंक बढ़ाने में जुटी है। इस बीच खबर है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल दो दिवसीय हरियाणा दौरे के दौरान अंबाला, भिवानी और रोहतक में आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए प्रचार करेंगी।