Dark Mode Light Mode
सपा ने कांग्रेस को दिया 26 सीटों का ऑफर! राम गोपाल यादव बोले- 'आज फिर होगी बातचीत'
मुख्यमंत्री सम्राट  ने बिहार के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, बाजार उपलब्धता तथा वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यमों को विकसित करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री सम्राट ने 2025 बैच के प्रशिक्षु आई०पी०एस० अधिकारियों को दिए सुशासन एवं जनसेवा के मंत्र
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

मुख्यमंत्री ने ‘बिहार गति’ के तहत उच्च शिक्षा एवं कृषि विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की। विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश।

बिहार के कृषि उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने पर जोर। कृषि क्षेत्र की प्राथमिकताएं निर्धारित करने तथा किसानों के विकास के लिए नकदी फसलों की जिलावार कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश।

पटना विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए हितधारकों से संवाद कर मास्टर प्लान तैयार करें।

बी०एड० कॉलेजों में डिग्री कॉलेज जल्द शुरू करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पटना, 24 नवम्बर 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोकसेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ‘बिहार गति’ के अंतर्गत राज्य में 100 करोड़ रूपये से अधिक की लागतवाली परियोजनाओं एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसके तहत आज उच्च शिक्षा एवं कृषि विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री राजीव रौशन ने उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, इंडोर स्टेडियम, राष्ट्रीय उच्च पथ से सम्पर्कता पथ सहित अन्य निर्माण कार्यों, पूर्णिया विश्वविद्यालय तथा पटना विश्वविद्यालय के भवन के निर्माण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय एवं पटना विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूर्ण करें। पटना विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए हितधारकों से संवाद कर मास्टर प्लान तैयार करने तथा छात्रावासों में केवल विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बी०एड० कॉलेजों में डिग्री कॉलेज जल्द शुरू करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में कृषि विभाग के प्रधान सचिव श्री नर्मदेश्वर लाल ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार के कृषि क्षेत्र की प्राथमिकताएं निर्धारित करने तथा किसानों के विकास के लिए नकदी फसलों की जिलावार कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कृषि योजनाओं का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करना होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने बिहार के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और बाजार उपलब्धता पर जोर दिया। उन्होंने वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यमों को विकसित करने का निर्देश दिया, ताकि राज्य के कृषि उत्पाद राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक आसानी से पहुंच सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा के आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण और कृषि क्षेत्र का विकास राज्य की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारें, ताकि विद्यार्थियों और किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

बैठक में मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सी०के० अनिल, मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव श्री अरिवंद कुमार चौधरी, कृषि विभाग के प्रधान सचिव श्री नर्मदेश्वर लाल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री राजीव रौशन सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

सपा ने कांग्रेस को दिया 26 सीटों का ऑफर! राम गोपाल यादव बोले- 'आज फिर होगी बातचीत'

Next Post

Advertisement