रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अपने सदस्यता अभियान के दौरान 60 लाख से ज्यादा सदस्य बनाए हैं, जिसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन का महापर्व चल रहा है। हमारा प्रदेश में 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य था। हमारे सभी सांसद, विधायक नेता कार्यकर्त्ता उस लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हुए हैं।
उन्होंने 60 लाख 66 हजार सदस्य बनाए हैं जो लक्ष्य को पार कर गए हैं। इसके लिए मैं सबको बधाई देता हूं. सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके लक्ष्य को प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आने वाले समय में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज का चुनाव है, हम उसकी तैयारी कर रहे हैं। उसको लेकर संभाग स्तर की बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग और बिलासपुर संभाग के नेता कार्यकर्ता शामिल हुए. इसमें चुनावों को लेकर चर्चा की गई।