मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज बोकारो जिले में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण की वर्तमान स्थिति एवं क्षेत्रीय आवागमन की सुविधाओं का अवलोकन किया। वापसी के क्रम में मुख्यमंत्री ने सेवाती घाटी का भी निरीक्षण किया।
इसके उपरांत कसमार के तीनकोनिया चौक स्थित एक स्थानीय दुकान में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने गरमा-गरम चाय और पकौड़ी का स्वाद चखा।







