रांची। झारखंड विधानसभा सत्र सोमवार यानी आज से शुरू हो गया है। ये सत्र 12 दिसंबर तक चलेगा। इससे पहले रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सत्ता पक्ष के मंत्री एवं विधायक दल की बैठक हुई।
बैठक में आगामी विधानसभा सत्र में सत्ता पक्ष की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक से बाहर आईं बोकारो से कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि इस बैठक में सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के बारे में बातें हुईं।
सोमवार को सदन में विधायकों का शपथ ग्रहण होगा उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके अलावा अपनी सरकार के साथ हम आगे कैसे बढ़ें, लोगों का विकास कैसे हो, क्षेत्र का विकास कैसे हो, इन तमाम मुद्दों पर बातचीत हुई।