नेमरा, रामगढ़। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज उनके पैतृक आवास पर झारखंड के मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद, राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश, कोडरमा सांसद श्री रविंद्र कुमार राय, चतरा सांसद श्री काली चरण सिंह, बिहार के दरभंगा के एम.एल.सी श्री सुनील चौधरी, पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक श्री डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता, विधायक श्री नागेंद्र महतो, विधायक श्री सुदीप गुड़िया, पूर्व विधायक श्री देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह एवं श्री जानकी यादव, श्री दिनेशानंद गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व आगंतुकों ने मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। साथ ही मुख्यमंत्री की पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धसुमन अर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने निरीक्षण कर अपनी पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन के दशकर्म एवं संस्कार भोज की चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने लगाये जा रहे पंडाल, पार्किंग, बैरिकेडिंग सहित अन्य सुविधाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुए।






