अयोध्या। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं।
भारत का हर मार्ग रामजन्मभूमि की ओर आ रहा है: योगी
इस अवसर पर CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत का हर नगर हर ग्राम अयोध्याधाम है। आज पूरा राष्ट्र राममय है। इस सदी की प्रतिक्षा में पांच सदी बीत गई। मंदिर वहीं, बना जहां संकल्प लिया था।
सीएम योगी ने कहा कि भारत का हर मार्ग रामजन्मभूमि की ओर आ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया था। बहुसंख्यक समाज ने लंबी लड़ाई लड़ी।
भावों को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं: योगी
योगी ने रामलला भगवान की जय बोलने के साथ भारत माता की जय और जैजै सीतारम से भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मन भावुक है। भावविभोर है। खुशी व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है। प्राण प्रतिष्ठा की सभी को बधाई।
गोविन्ददेव गिरी ने खुलवाया प्रधानमंत्री का व्रत
रामजी का चरणामृत पिलाकर रामजन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविन्ददेव गिरी ने प्रधानमंत्री का व्रत खुलवाया।
सीएम योगी ने मोहन भागवत को मंदिर की प्रतिकृति भेंट की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।
सीएम योगी ने पीएम को भेंट की अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति
उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।