गोरखपुर। आज के दौर में सबसे कठिन कार्य है गरीब लड़कियों की शादी होना। कुप्रथा दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप बनतीं जा रही है ।और दूसरा गरीबी जो अभिशाप है।जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा भी सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया किया जाता है। जिसमें गरीब कन्याओं का विवाह होता है। और सारा खर्च सरकार वहन करती है और वही समाज में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो गरीब कन्याओं के विवाह का जिम्मा लेते हैं।और गरीब कन्याओं का विवाह अपने पैसे के दम पर करते हैं।
गोरखपुर के बड़हलगंज के रहने वाले ऐसे शख्स हैं आलोक गुप्ता जो एक व्यवसाई है और इन्होंने प्रण किया है कि वह प्रत्येक महीने 21 कन्याओं का विवाह करेंगे। इसी क्रम में 24 मार्च को गोरखपुर के गोला बाजार में गरीब महोत्सव का आयोजन किया, जिसका यह खर्च खुद वहन करते हैं इनके साथ जुड़ने वाले लोग तीन रुपया प्रतिदिन जमा करते हैं यही उनकी सेवा का जरिया है जिसमें 21 गरीब कन्याओं का विधिवत विवाह कराया गया। यह विवाह दहेज रहित था ।और सारा खर्च आलोक गुप्ता ने उठाया था, जिसमें बारातियों के खाने पीने से लेकर कन्या की विदाई तक की सारे सामान उपलब्ध कारण गए थे।
आलोक गुप्ता और उनके संगठन ने यह प्रण लिया है कि वह प्रत्येक महीने में 21 गरीब कन्याओं का विवाह करेंगे।
जिसके तहत आज फरवरी माह में इन्होंने देवरिया जनपद में 21 गरीब कन्याओं का विवाह कराया गया।
वहीं वर वधू भी काफी प्रसन्न थे और आलोक गुप्ता की सराहना करते नजर आए।