Dark Mode Light Mode
योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन
परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा और सुचारु संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता, अभ्यर्थियों की सुविधा में न हो कोई कोताही: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
प्रदेश में 7.7 अरब डॉलर से विकसित होगा एआई डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

लखनऊ, 24 अक्टूबर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के साथ अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं। महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने पुलिस तंत्र को सक्रिय रखते हुए परीक्षा के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि पीईटी-2026 का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को कुल छह पालियों में किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रदेश के 60 जनपदों में 1,372 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 35,41,297 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रत्येक पाली में 5,90,217 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई है। आगरा, अलीगढ़, झांसी, गोरखपुर, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद और प्रयागराज सहित नौ जनपदों में प्रत्येक पाली में 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए आयोग मुख्यालय में कमांड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों की कैमरों के जरिए लाइव निगरानी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती और संबंधित कार्मिकों का समुचित प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, प्रमुख मार्गों, होटलों, धर्मशालाओं और रैन बसेरों पर अभ्यर्थियों, विशेषकर महिला अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में असुविधा न हो। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों और ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की जाए।

बैठक में बताया गया कि परीक्षा की तैयारियों के संबंध में आयोग स्तर पर डीजी रेलवे और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की जा चुकी है। परीक्षा की तिथियों में सभी केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने परीक्षा सामग्री और गोपनीय अभिलेखों की सुरक्षा के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और टेंपो स्टैंड पर स्वच्छता के लिए विशेष टीमें तैनात की जाएं। अभ्यर्थियों को खान-पान की वस्तुएं निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध हों और उनसे किसी प्रकार की अधिक वसूली न की जाए।

मुख्यमंत्री ने सर्वाधिक परीक्षार्थियों वाले जनपदों के जिलाधिकारियों से परीक्षा की तैयारियों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करें, जिससे पीईटी-2026 का आयोजन सुरक्षित, शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन

Next Post

Advertisement