अंधेरे से कह दो कही और घर बसा ले, मेरे देश में आज रौशनी का सैलाब आया है। पुरे देश में महापर्व दिवाली की धूम हैं। बाजार गुलज़ार है और देश की हर गली में रौशनी का सैलाब आया है।इस बार अयोध्या के दीपोत्सव में 13 लाख दिए जलाए गए।
बता दें कि दीपावली का त्यौहार देश का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। आज के दिन धन की देवी माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है ,साथ ही कुबेर, माँ सरस्वती की भी अर्चना होती है। दिवाली का त्यौहार भगवान श्री राम के 14 वर्ष के वनवास को पूरा कर के घर लौटने पर मानना शुरू हुआ था।
अयोध्या में जनता ने दीपों से पुरे शहर को रोशन कर अपने भगवान का स्वागत किया था। ये त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है और इस बार पूजा का शुभ मुहरत शाम 06:09 बजे से शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति रात 08:04 बजे होगी।