मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार कहर बरपा रहे कोरोना वायरस पर काबू पान के लिए अब राज्य सरकार ने सख्ती बढ़ाने का फैसला किया है। कोरोना संकट को लेकर रविवार को कैबिनेट की बैठक में उद्धव सरकार ने सख्त दिशानिर्देशों को लागू करने का निर्णय लिया है।
महाराष्ट्र सरकार के यह सभी निर्देश सोमवार शाम 8 बजे से लागू हो जाएंगे। इन गाइलाइंस के मुताबिक आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को ही रात में निकलने की अनुमति रहेगी। वहीं होटल और रेस्टोरेंट में बैठकर खाना प्रतिबंधित रहेगा।
हालांकि पैकिंग सुविधा चालू रहेगी। इसके अलावा महाराष्ट्र में सभी पार्क बंद रहेंगे। साथ ही थियेटर भी बंद रहेंगे। कैबिनेट बैठक में बड़े फिल्म शूट पर भी पाबंदी लगाई गई है।
बता दें कि देश में कोरोना की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य है। यहां हर दिन लगभग 50 हजार केस सामने आ रहे हैं।