नई दिल्ली। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में आ गई है। अब प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के काम की प्रदेश में समीक्षा की जा रही है। बता दें कि सोमवार की रात को सरकार द्वारा बांदा के डीएम का तबादला कर दिया गया साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया।
आनंद कुमार सिंह द्वितीय का बांदा से ट्रांसफर कर उन्हें विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा लखनऊ बना दिया गया है। उनकी जगह पर अनुराग पटेल को बांदा के नए जिलाधिकारी का पद सौंप दिया गया है। अनुराग पटेल विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त रह चुके हैं। पीएसी सीतापुर की पोस्टिंग में रहे लक्ष्मी निवास मिश्र को महेंद्र प्रताप सिंह की जगह एएसपी बना दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के 12 पीपीएस अधिकारियों को एक खुशखबरी मिल सकती है। जल्द ही उनकी प्रांतीय पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति की जा सकती है। 16 सितंबर को दिल्ली में संध लोक सेवा आयोग में विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक होगी। इस बैठक में 1992 बैच के 12 पीपीएस अधिकारियों को पदोन्नति मिलने की संभावना है।