मुंबई। बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के चलते रविवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके गांव समेत मनोज वाजपेयी के फैंस में शोक की लहर दौड़ गई।
बता दें कि वह बिहार के बेतिया शहर के पास एक छोटे से गांव बेलवा के रहने वाले थे। उनके निधन पर सेलेब्स ने भी शोक जताया है। अविनाश दास ने ट्विटर पर लिखा, ‘मनोज भैया के पिताजी नहीं रहे। उनके साथ गुजारे पल याद आ रहे हैं।
यह तस्वीर मैंने भितिहरवा आश्रम में ली थी। बड़े धीरज वाले आदमी थे। बेटे के ऐश्वर्य की छुअन से हमेशा खुद को दूर रखा. मामूली बाने के बड़े आदमी थे। नमन, श्रद्धांजलि।’