Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस में कोरोना का कहर, एक दिन में 929 लोगों की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आधिकारिक निगरानी और प्रतिक्रिया केंद्र ने बुधवार को कहा कि रूस ने पिछले 24 घंटों में 929 कोविड -19 से संबंधित मौतों की पुष्टि की है, जो देश में एक दिन में सबसे अधिक संख्या है, जिससे राष्ट्रीय मृत्यु का आंकड़ा 2,12,625 हो गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कुल 25,133 नए संक्रमण दर्ज किए गए, जिससे देश भर में 76,62,560 हो गए। 19,841 लोगों के ठीक होने बाद कुल रिकवरी की संख्या बढ़कर 67,78,900 हो गई है।

इस बीच, मॉस्को ने 3,589 नए मामले दर्ज किए हैं, जिससे शहर के कुल 16,58,065 मामले हो गये हैं। उप प्रधानमंत्री तात्याना गोलिकोवा ने मंगलवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के दौरान कहा कि रूस संक्रमण में वृद्धि के बीच एक दिन में 30,000 नए मामलों की सीमा को पार करने के करीब है।

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों में संक्रमण की दर सबसे अधिक है और 65 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि उनमें बीमारी के गंभीर रूप विकसित होने की संभावना अधिक होती है।

अन्तर्राष्ट्रीय

बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल

Published

on

Loading

बलूचिस्तान। आतंक को पनाह देने वाला देश पाकिस्तान खुद ही लगातार आतंकी घटनाओं की मार झेल रहा है। अब पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र से एक और आतंकी घटना की जानकारी सामने आई है। यहां कोयला खनिकों को ले जा रहा एक वाहन बम की चपेट में आ गया। इस बम धमाके में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 7 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान में बम धमाके की ये घटना अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान प्रांत के हरनाई जिले के शाहराग इलाके में हुई है। शुक्रवार को कोयला खनिकों को ले जा रहा वाहन बम की चपेट में आ गया। आतंकी घटना के पीड़ित लोग एक मिनी ट्रक सवार थे। अधिकारियों ने बताया है कि बम धमाके में घायल लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बलूचिस्तान प्रांत में बम धमाके और इसमें 9 लोगों की मौत की घटना के बाद पाकिस्तान कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस आतंकी घटना को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भी जानकारी दी है कि उनके द्वारा इस घटना से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रैंड ने बम धमाके में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। शाहिद रैंड ने बताया कि अब तक किसी भी समूह ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अतीत में ऐसे आतंकी हमलों के लिए प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Continue Reading

Trending