बेंगलुरु। कहते हैं सांप एक ऐसा जीव है कि जब तक उसे छेड़ो नहीं, तब तक वो आपको नुक्सान नहीं पहुंचता, लेकिन कर्नाटक के शिवमोग्गा में सांपों बचाने वाले की सांप को चूमते हुए स्टंट करने की कोशिश उसे महंगी पड़ गई। सांप ने उसके होठों पर काट लिया।
यहाँ देखें वीडियो
एलेक्स और रोनी सांपों बचाने वाले हैं। वे उनको पकड़ते हैं और फिर जंगलों में छोड़ देते हैं। बुधवार को भी उन्होंने यही कोशिश की। हालांकि, इस दौरान वह सांप के साथ खतरनाक स्टंट दिखाने लगे। बता दें कि दोनों भद्रावती के बोम्मनकट्टे गांव के पास एक शादी के घर में देखे गए दो सांपों को पकड़ने के लिए पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें
उप्र: पेट से निकली 62 स्टील की चम्मच, डॉक्टर भी हैरान
हादसों का शनिवार, कानपुर में एक ही रात दो बड़े सड़क हादसे, 32 की मौत
सांपों के पकड़ लेने के एलेक्स ने एक सांप को चूमने की कोशिश की, लेकिन उसने उनके होठों को डस लिया। उन्हें शिवमोग्गा के मैकगैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। काटने के बावजूद एलेक्स ने दोनों सांपों को जंगल में छोड़ दिया। राहत की बात यह है कि एलेक्स अब स्वस्थ हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
#kiss_to_snake #snake_bitten_on_lips