नॉर्थ कैरोलिना। अमेरिका (America) में फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस बीच अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना (North Carolina) में फायरिंग की घटना सामने आई है। वारदात में एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। North Carolina शहर में फायरिंग से लोगों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। रैले पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी एक किशोर है। फिलहाल आरोपी पुलिस कस्टडी में है। लोगों से अपने घरों पर ही रहने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें
रूस की खुली चेतावनी- यूक्रेन ने ऐसा किया तो Third World War निश्चित
फर्जी अंतरिक्ष यात्री बनकर शख्स ने लूटे 24 लाख रुपये, जानें पूरा मामला…
मामले की जानकारी North Carolina के मेयर रॉय कूपर ने समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से दी है। एबीसी न्यूज के एक सहयोगी ने कानून प्रवर्तन सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि गुरुवार रात नॉर्थ कैरोलिना में एक पुलिस अधिकारी सहित कम से कम पांच लोग मारे गए।रिपोर्टों से पता चलता है कि संदिग्ध शूटर एक लंबी बंदूक वाला एक किशोर था, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
लोगों से घरों में रहने की अपील
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है क्योंकि, घायलों में कईयों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घायलों को इलाज के लिए वेकमेड अस्पताल में भर्ती किया गया है।
संदिग्ध को अधिकारियों ने गैरेज में बंद कर दिया था। रैले पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों से घर पर रहने का अनुरोध किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ने के प्रयास कर रही है।
America, America news, North Carolina, Firing in North Carolina, Firing in USA,