लखनऊ। माफिया मुख्तार पर शिकंजा कसना जारी है इसी क्रम में लखनऊ में मुख्तार अंसारी के भाई व गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी की 12.50 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क हुई है।
लखनऊ में मोहल्ला डाली बाग, तिलक मार्ग राम मोहन राय वार्ड नंबर 15, जोन 1, निकट बटलर गंज एक्सटेंशन में प्लॉट नंबर 14 बी रकबा 6700 वर्ग मीटर कुर्क किया गया है। कुर्की की यह कारवाई गाजीपुर पुलिस के द्वारा की गई है। कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई है।
कुर्की की इस कारवाई के तहत सांसद अफजाल अंसारी की लखनऊ स्थित 12 करोड़ 50 लाख की डालीबाग स्थित अचल संपत्ति को गाज़ीपुर पुलिस ने कुर्क किया है।
Mukhtar Ansari, Mukhtar Ansari news, Mukhtar Ansari latest news,