रांची। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां एक ओर आंशिक रूप से बादल छाए हुए थे वहीं, झारखंड की राजधानी रांची में छिटपुट बारिश देखने को मिली है.बताया जा रहा है बुधवार यानी कि 20 मार्च को भी झारखंड के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। स्काईमेट वेदर ने कुछ संभावनाएं जताई है, आइए जानते है कैसा रहेगा आने वाला मौसम…
जानकारी हो कि प्री-मानसून सीजन अब शुरू हो रहा है. मध्य और पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों में बारिश के अनुमान जताए गए है. साथ ही रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि इन इलाकों में आने वाले दिनों में बारिश के साथ-साथ गरज भी देखने को मिल सकती है. साथ ही कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. प्री-मानसून गतिविधियों की अगर बात करें तो यह आमतौर पर अप्रैल और मई के महीने में देखने को मिलता है जब बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिलती है.
लेकिन, मार्च के मध्य में ही ऐसी परिस्थिति बनती नजर आ रही है. इसका कारण बताया गया है दो ट्रफ को, एक ओडिशा से पश्चिम बंगाल तक और दूसरा विदर्भ से दक्षिण तक. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने एक साइक्लोन क्षेत्र की वजह से ये मौसम का ऐसा मिजाज बदलने की बात कही जा रही है. ऐसे में कई राज्यों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट दिया गया है और कुछ जगहों पर तेज हवा और गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.