चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। जानकारी के अनुसार, यह बैठक 29 अगस्त को आयोजित होगी।
यह बैठक गुरुवार को सुबह 11 बजे पंजाब सचिवालय चंडीगढ़ में होगी। इस बैठक में पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है और कई अहम फैसलों को मंज़ूरी दी जा सकती है।
आपको बता दें कि यह महत्वपूर्ण बैठक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में होगी। पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 2 सितंबर से 4 सितंबर तक चलेगा, जिसमें अब तक पारित किए गए सभी कानूनों को मंज़ूरी दी जाएगी। पंजाब कैबिनेट की पिछली बैठक में फैमिली कोर्ट के सलाहकारों का भत्ता बढ़ाया गया था।