Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

न्यूज जर्नलिस्ट अंकित कुमार गोयल के साथ नेस्टोरिया ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन सिंह तोमर की विशेष बातचीत

न्यूज़ जर्नलिस्ट अंकित कुमार गोयल

बदलते भारत में रियल एस्टेट, औद्योगिक विकास और आधुनिक निर्माण तकनीक के क्षेत्र में नई संभावनाएं उभर रही हैं। गुजरात का धोलेरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन (Dholera SIR) भी भविष्य के एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और शहरी विकास केंद्र के रूप में चर्चा में है। ऐसे में इस क्षेत्र में निवेश, आवासीय विकास, आधुनिक तकनीक और उद्यमिता की भूमिका को समझना महत्वपूर्ण हो जाता है।

इन्हीं विषयों पर न्यूज जर्नलिस्ट अंकित कुमार गोयल ने नेस्टोरिया ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं नेस्टोरिया बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं निदेशक नितिन सिंह तोमर से विशेष बातचीत की।

कंप्यूटर साइंस में स्नातक नितिन सिंह तोमर वर्ष 2010 से रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय हैं। दिसंबर 2018 में उन्होंने गुजरात के धोलेरा क्षेत्र की संभावनाओं पर विशेष रूप से काम शुरू किया और सितंबर 2020 में नेस्टोरिया बिल्डकॉन की स्थापना की। फरवरी 2026 में गुजरात में 3D प्रिंटेड हाउसिंग की पहल के साथ उन्होंने आधुनिक निर्माण तकनीक की दिशा में भी कदम बढ़ाया। वर्ष 2025 में TEDx मंच पर अपने विचार रखने वाले नितिन सिंह तोमर ने इस बातचीत में अपनी व्यावसायिक यात्रा, चुनौतियों, निवेशकों के भरोसे, पारिवारिक सहयोग और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार साझा किए।

विशेष बातचीत के प्रमुख अंश

आपने कंप्यूटर साइंस से पढ़ाई की, लेकिन रियल एस्टेट को अपना कार्यक्षेत्र बनाया। इस बदलाव के पीछे क्या प्रेरणा रही?

मैं पढ़ाई के बाद अलग-अलग व्यावसायिक अवसर तलाश रहा था। मेरी सोच थी कि ऐसे क्षेत्र में काम किया जाए, जहां एक बार लोगों का भरोसा हासिल करने के बाद लंबे समय तक उस भरोसे के आधार पर आगे बढ़ा जा सके। रियल एस्टेट में लोग अपनी जीवनभर की कमाई निवेश करते हैं। जब मैंने करीब 20 वर्ष की उम्र में इस क्षेत्र में प्रवेश किया, तब इतनी कम उम्र के व्यक्ति पर भरोसा करना लोगों के लिए आसान नहीं था। इसलिए मैंने शुरुआत से ही विश्वास को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बनाया।

आपने भरोसे को व्यवसाय की बुनियाद बताया। लेकिन केवल विश्वास की बात करना पर्याप्त नहीं है। आपने व्यवहार में इसे कैसे स्थापित किया?

रियल एस्टेट में भरोसे का मतलब है कि आपने जो कहा है, उसे निभाया भी है या नहीं। हमने ग्राहकों से किए गए वादों को पूरा करने और समय पर दस्तावेज उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी। बोलने से ज्यादा महत्वपूर्ण अपनी बात पर खरा उतरना है। इसी प्रक्रिया से हमारा विश्वास बना और आज भी हमें उसका लाभ मिल रहा है।

वर्ष 2018 में आपने धोलेरा की संभावनाओं पर काम शुरू किया। उस समय आपने इस क्षेत्र में ऐसा क्या देखा, जिसने आपको यहां लंबे समय तक काम करने के लिए प्रेरित किया?

वर्ष 2010 से रियल एस्टेट में काम करने के बाद मैं व्यवसाय विस्तार के लिए नए अवसर तलाश रहा था। इस दौरान दुबई, मलेशिया और इंदौर जैसे क्षेत्रों की संभावनाओं को भी देखा। इसी बीच धोलेरा के बारे में जानकारी मिली। मुझे लगा कि यह ऐसा क्षेत्र है, जहां अगले 20 वर्षों तक भी काम करने की संभावनाएं हैं। इसलिए दूसरे देशों के बाजार पर ध्यान देने के बजाय भारत में ही इस क्षेत्र के विकास से जुड़ने का निर्णय लिया।

धोलेरा में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की चर्चा है। आपके अनुसार अगले पांच से दस वर्षों में इसका विकास किस दिशा में जा सकता है?

धोलेरा में सेमीकंडक्टर और रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी गतिविधियां महत्वपूर्ण हैं। सेमीकंडक्टर परियोजना के साथ लगभग 450 वेंडर कंपनियों के आने की संभावनाएं हैं, जिनमें बड़ी संख्या अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की बताई जा रही है। जब इतने बड़े स्तर पर उद्योग और कर्मचारी आएंगे तो आवास, होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल और दूसरी सुविधाओं की जरूरत भी बढ़ेगी। इससे एक पूरा इकोसिस्टम विकसित होगा, जो गुजरात की अर्थव्यवस्था और स्थानीय लोगों के जीवन में बदलाव ला सकता है।

जमीन में निवेश करते समय कानूनी दस्तावेजों और टाइटल की जांच बेहद जरूरी है। नेस्टोरिया इस मामले में क्या प्रक्रिया अपनाती है? निवेशकों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

जमीन का टाइटल और पिछला रिकॉर्ड स्पष्ट होना सबसे जरूरी है। नेस्टोरिया में हमारी इन-हाउस लीगल टीम है, जिसमें लगभग 20 से 21 लोग कानूनी निगरानी और दस्तावेजों की जांच से जुड़े हैं। हम कानूनी प्रक्रियाओं और संभावित विवादों की जांच करते हैं। निवेशकों को भी जमीन का टाइटल, एनए (नॉन-एग्रीकल्चरल) ऑर्डर, जमीन का जोन और उसके निर्धारित उपयोग की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। कृषि भूमि का कमर्शियल या इंडस्ट्रियल उपयोग के लिए परिवर्तन हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि करना भी आवश्यक है।

फरवरी 2026 में आपने गुजरात में 3D प्रिंटेड हाउसिंग की पहल की। पारंपरिक निर्माण की तुलना में इसकी लागत और निर्माण की गति में क्या अंतर है? इसकी तकनीकी विशेषताएं क्या हैं?

फरवरी 2026 में हमने गुजरात का अपना पहला 3D कंस्ट्रक्शन किया, जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में कवरेज मिली। हमारा उद्देश्य आधुनिक निर्माण तकनीक को अपनाना था। लागत की बात करें तो हमारे अनुभव में यह लगभग पारंपरिक निर्माण के समान है। पारंपरिक तरीके से घर बनाने में एक से दो महीने लग सकते हैं, जबकि 3D प्रिंटिंग से चार से पांच दिनों में निर्माण संभव हो सकता है। इससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है।

हम M45 ग्रेड का प्रीमिक्स कंक्रीट इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा दीवारों के बीच एयर कैविटी होती है, जिससे तापमान नियंत्रण और ध्वनि के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है। हमारे अनुभव के अनुसार, घर के अंदर और बाहर के तापमान में लगभग चार से पांच डिग्री का अंतर हो सकता है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन और 3D प्रिंटिंग निर्माण क्षेत्र को किस तरह बदलेंगे? क्या युवाओं के लिए नए कौशल सीखना जरूरी होगा?

आज पूरी दुनिया एआई की ओर बढ़ रही है। युवाओं को इसे सीखना चाहिए और समझना चाहिए कि इसका निर्माण तथा औद्योगिक विकास में किस तरह उपयोग किया जा सकता है। कॉलेजों और संस्थानों को भी इस दिशा में रिसर्च पर ध्यान देना चाहिए। पहले डिजाइन तैयार करने में काफी समय लगता था, लेकिन आज एआई आधारित सॉफ्टवेयर से काम तेजी से हो सकता है। मेरा मानना है कि एआई इंसान की बुद्धि और कार्यक्षमता को बेहतर बना सकता है। इसलिए युवाओं को इससे डरने के बजाय इसकी गहराई समझनी चाहिए।

सरकार और निजी कंपनियों की भूमिका के बीच नेस्टोरिया ग्रुप धोलेरा के विकास और वहां आने वाले लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए क्या योगदान दे रहा है?

सरकार अपनी तरफ से अच्छा काम कर रही है। नेस्टोरिया भी अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दे रही है। हम शुरुआती चरण में ही वहां घरों का निर्माण कर रहे हैं। टाटा, एलएंडटी और एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े कर्मचारियों सहित अनेक लोगों को भविष्य में आवास की आवश्यकता होगी। ऐसे में घर और सुविधाओं का विकास महत्वपूर्ण है। हम इस दिशा में अपनी भूमिका निभाने का प्रयास कर रहे हैं।

गुजरात में काम शुरू करने के बाद आपके सामने कौन-सी बड़ी चुनौतियां आईं? क्या इन अनुभवों ने आपके काम करने के तरीके में बदलाव किया?

शुरुआत में गुजराती भाषा नहीं आने के कारण काफी चुनौतियां आईं। जमीन के राजस्व संबंधी दस्तावेज गुजराती में होते थे और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई लोग हिंदी नहीं समझते थे। वर्ष 2022 के आसपास हमने काफी जमीन खरीदी, उस समय कानूनी प्रक्रियाओं की समझ को और बेहतर बनाने की जरूरत महसूस हुई। हमने अपने सिस्टम को मजबूत किया और तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया। हमने KML जैसे डिजिटल टूल्स को अपनाया, जिनकी मदद से ग्राहक Google Earth पर लोकेशन देखकर जमीन और आसपास के क्षेत्र को समझ सकते हैं। हमारा प्रयास रहा कि जानकारी लोगों तक आसान और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले निवेशकों के मन में अक्सर सवाल होता है कि धोलेरा इतनी दूर है, तो वे वहां की जमीन और विकास को कैसे समझें? आप उन्हें क्या कहना चाहेंगे?

पहले कनेक्टिविटी की सीमाओं के कारण लोग ऐसी जगह निवेश करना पसंद करते थे, जहां आसानी से पहुंच सकें। आज परिवहन और तकनीक ने परिस्थितियां बदल दी हैं। जेवर एयरपोर्ट और गुरुग्राम में मारुति जैसे उदाहरणों के माध्यम से देखा जा सकता है कि बड़े विकास की संभावनाओं को समझकर लोग पहले से निवेश में रुचि लेने लगते हैं। धोलेरा भी भारत का एक महत्वपूर्ण उभरता क्षेत्र है। हालांकि निवेश से पहले जमीन के दस्तावेज, वास्तविक विकास और अपनी आर्थिक क्षमता की जांच करना जरूरी है।

आपने 20 वर्ष की उम्र में अपना सफर शुरू किया। आज के युवाओं में प्रतिभा है, लेकिन पूंजी और असफलता का डर उन्हें रोकता है। उन्हें सफलता के लिए किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सबसे महत्वपूर्ण है माइंडसेट। यदि आप यह सोचते रहेंगे कि मेरे पास पैसा नहीं है, तो शुरुआत नहीं कर पाएंगे। हम अक्सर दूसरों के संसाधनों को देखकर खुद को पीछे मान लेते हैं, जबकि व्यवसाय में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति स्वयं होता है और उसके बाद उसका समय।

आज युवा सोशल मीडिया पर घंटों बिताते हैं। उन्हें सोचना चाहिए कि क्या वे उस समय में कोई नई स्किल सीख रहे हैं और खुद को बेहतर बना रहे हैं? बाजार में केवल पाने की नहीं, बल्कि वैल्यू देने की सोच के साथ उतरना चाहिए। लक्ष्य बड़े बनाएं, मेहनत करें और हर दिन अपने काम की उत्पादकता का मूल्यांकन करें। चाहे आप नौकरी में हों या व्यवसाय में, यह समझना जरूरी है कि आपने दिनभर में वास्तव में क्या हासिल किया।

आने वाले पांच से दस वर्षों में नेस्टोरिया ग्रुप को किस मुकाम पर देखना चाहते हैं? क्या आईपीओ और आधुनिक निर्माण तकनीक से जुड़ी योजनाएं भी आपके विजन का हिस्सा हैं?

हमारा प्रयास है कि अगले पांच से दस वर्षों में हम आईपीओ की दिशा में आगे बढ़ें। अधिक से अधिक लोगों को आवास उपलब्ध कराएं और रोजगार के अवसर पैदा करें। धोलेरा के इकोसिस्टम में इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवाओं के क्षेत्र में भी योगदान देना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां ताइवान, जापान या दुनिया के किसी भी देश से आने वाला व्यक्ति भारत में अपने घर जैसा महसूस कर सके।

नेस्टोरिया नाम के पीछे क्या सोच है? इस कंपनी की स्थापना और आपकी व्यावसायिक यात्रा में परिवार तथा भाइयों का कितना सहयोग रहा?

नेस्ट का अर्थ होता है घोंसला। इसी विचार से नेस्टोरिया नाम आया। हम भी ऐसा घर उपलब्ध कराने की सोच रखते हैं, जहां परिवार के लोग अपनेपन के साथ रह सकें। परिवार का बहुत सहयोग रहा है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि हम तीन भाई मिलकर काम करते हैं। सबसे बड़े भाई शिव कुमार सिंह तोमर हैं, उसके बाद मोहन जी और फिर मैं, नितिन। हम मूल रूप से ग्वालियर से हैं।

मैं आपके माध्यम से लोगों से कहना चाहूंगा कि जहां संगठन है, वहीं प्रगति है। यही हमारी ताकत है। हम तीनों भाइयों का एक साथ काम करना हमारी व्यावसायिक यात्रा का महत्वपूर्ण आधार रहा है।

नेस्टोरिया ग्रुप और नेस्टोरिया बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के बीच क्या संबंध है? क्या ग्रुप के अंतर्गत अलग-अलग कंपनियां भी काम कर रही हैं?

नेस्टोरिया बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड हमारी मुख्य कंपनी है। इसके अलावा हमारी कई अन्य कंपनियां भी हैं, जो अलग-अलग प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हुई हैं। इसी कारण हम इसे नेस्टोरिया ग्रुप कहते हैं।

संगठन, विश्वास और भविष्य की सोच

नितिन सिंह तोमर के साथ न्यूज जर्नलिस्ट अंकित कुमार गोयल की इस विशेष बातचीत में रियल एस्टेट के बदलते स्वरूप से लेकर धोलेरा के विकास, निवेशकों की जिम्मेदारियों, 3D प्रिंटेड हाउसिंग और एआई तक कई महत्वपूर्ण विषय सामने आए। बातचीत में उनकी व्यावसायिक यात्रा के साथ तीन भाइयों के सामूहिक प्रयास और परिवार के सहयोग की भूमिका भी सामने आई। इस पूरे संवाद में उनका एक विचार विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा— “जहां संगठन है, वहीं प्रगति है।”

यह बात केवल उनके व्यवसाय की कार्यशैली नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास, आपसी विश्वास और एकजुटता के महत्व को भी दर्शाती है। वहीं युवाओं के लिए उनका संदेश है कि समय का सदुपयोग करें, अपनी क्षमताओं को विकसित करें और बाजार में अपनी उपयोगिता बढ़ाएं।

न्यूज जर्नलिस्ट अंकित कुमार गोयल के साथ हुई यह विशेष बातचीत उद्यमिता, आधुनिक निर्माण और भविष्य के शहरी विकास को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रस्तुत करती है।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

108 एंबुलेंस चालकों की हड़ताल पर सरकार सख्त, सम्मान फाउंडेशन को वैकल्पिक व्यवस्था की जिम्मेदारी

Next Post

पीएम मोदी ने बिहार को दी 4,280 करोड़ के नीतीश सेतु की सौगात, 100 इलेक्ट्रिक बसों को भी दिखाई हरी झंडी

Advertisement