मुंबई। सनी देओल की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। तारा-सकीना की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर फिर से देख फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। फिल्म को ऑडियंस ने भरपूर प्यार दिया है। 40.10 करोड़ की शानदार कमाई से ओपनिंग करने वाली ‘ गदर 2’ का ओपनिंग वीकेंड भी जबरदस्त रहा है। यहां तक कि फिल्म ने 2023 की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ और ‘बाहुबली’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
‘गदर 2’ का रविवार का बिजनेस
साल 2001 में आई ‘गदर एक प्रेम कथा’ के 22 साल बाद इसकी सीक्वल ‘गदर 2’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ओपनिंग डे से ही शानदार कलेक्शन कर रही है और हर दिन इसकी कमाई में इजाफा देखा गया है।
‘गदर 2’ का डे वाइज कलेक्शन
पहले दिन का कलेक्शन- 40.10 करोड़ रुपये
दूसरे दिन का कलेक्शन- 43.08 करोड़ रुपये
तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 51.70 करोड़ की कमाई की है
तीन दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 134.88 करोड़ रुपये हो गया है.
‘पठान’ और ‘बाहुबली’ का तोड़ा रिकॉर्ड
‘गदर 2’ ने अपने तीसरे दिन ‘पठान’ और ‘बाहुबली’ जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। पठान ने तीसरे दिन 39 करोड़ की कमाई थी वहीं KGF ने तीसरे दिन 50.35 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि बाहुबली ने तीसरे दिन 46.5 करोड़ की कमाई की थी अब ‘गदर 2’ का तीसरे दिन का कलेक्शन 51.50 करोड़ रुपये है।