नई दिल्ली। ICC टी20 रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाजी बनने की होड़ लगातार तेज हो रही है। इस साल टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भले ही अभी नंबर 2 पर हो लेकिन नंबर वन मोहम्मद रिजवान और उनके बीच अंकों का फासला दिनोदिन कम होता जा रहा है। अब दोनों के बीच महज 16 अंकों का अंतर रह गया है।
यह भी पढ़ें
सूर्यकुमार यादव T20 WC में मचा सकते हैं धमाल: आईसीसी
टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर होने से निराश हैं जसप्रीत बुमराह, ट्वीट कर कही ये बात
मोहम्मद रिजवान भी शानदार फार्म में हैं और इंग्लैंड के खिलाफ बीते 7 मैचों की सीरीज में उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक 316 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव 838 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सूर्या ने 2 हाफ सेंचुरी की मदद से 119 रन बनाए और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता था।
तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हैं। केएल राहुल को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। 7 अंकों की छलांग लगाकर अब वह 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में केएल राहुल भी अच्छे फॉर्म में दिखे थे। उन्होंने दो मैचों में 108 रन बनाए।
क्विंटन डीकॉक भी 8 स्थानों की छलांग लगाकर 12वें पोजिशन पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान 5वें पोजिशन पर पहुंच गए हैं।
गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर वन पर हेजलवुड
गेंदबाजी रैंकिंग में जोश हेजलवुड नंबर वन पर बरकरार हैं राशिद खान दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के तबरेज शम्सी को नुकसान हुआ है। शम्सी दो स्थान नीचे आ गए हैं अब वह 5वें नंबर पर हैं। श्रीलंका के स्पिन गेंदबाद वानिंदू हसरंगा तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में टीम इंडिया का एक भी गेंदबाज मौजूद नहीं है। 12वें नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं।