लखनऊ। आज यानी 13 अगस्त को पूरे देश में नागपंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म में इस धर्म का खास महत्व है। पौराणिक काल से ही सांपों को देवता के रूप में पूजा की जाती है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को नाग पंचमी के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को नाग देवता की उपासना के पावन पर्व ‘नाग पंचमी’ की अनंत शुभकामनाएं। यह पर्व सभी प्राणियों के प्रति कल्याण का भाव रखने वाली हमारी सनातन संस्कृति की उदारता तथा सभी जीवों व प्रकृति के मध्य आत्मीय संबंध का प्रतीक है।’
हिन्दू धर्म के अनुसार, सावन का महीना पूर्ण रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है और सावन के महीने का सबसे प्रमुख त्योहार नाग पंचमी को माना गया है।
मान्यता है कि इससे नाग देवता की घर-परिवार पर कृपा बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सांपों की पूजा करने और उन्हें दूध पिलाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।