नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी भारत में हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। बीते 24 घंटे में इस खतरनाक वारयस ने अबतक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 261500 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं इस दौरान कोरोना के चलते 1501 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले देश में इतनी बड़ी संख्या में कभी भी मरीज नहीं आए थे।
इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश है। महाराष्ट्र में कोरोना के 67123, उत्तर प्रदेश में 27334, दिल्ली में 24375, कर्नाटक में17489 और छत्तीसगढ़ में16083 नए मामले सामने आए हैं।
नए मामलों में से कुल 58.28% नए मामले इन राज्यों से ही सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अकेले 25.67% नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र (419) और दिल्ली (167) मौतें शामिल हैं।