बॉलीवुड की सुपरस्टार देसी गर्ल ने आज फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। प्रियंका चोपड़ा अब मां बन गई हैं। बच्चे का जन्म सेरोगेसी के ज़रिए हुआ है। प्रियंका ने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए दी है। प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी रचाई थी। अब ये जोड़ा माता-पिता बन गया है।

एक्ट्रेस ने ये खुशखबरी फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा, ‘हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। धन्यवाद।’
बता दें कि प्रियंका ने साल 2018 में निक के साथ राजस्थान में पारंपरिक तरीके से शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही प्रियंका अमेरिका में ही अपने पति के साथ रहती हैं। वो बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेज़ में शुमार हैं। साथ ही वो हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही हैं।
