बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस मलाइका अरोरा का बीते दिन एक्सीडेंट हो गया था। उन्हें कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक उन्हें इस कार एक्सीडेंट में मामूली चोटें आई थी। आज उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक्ट्रेस अपने घर पहुंच चुकी हैं।

ससे पहले अपोलो हॉस्पिटल ने बयान जारी करते हुए कहा था कि मलाइका को कोई बड़ी चोट नहीं आई है। मलाइका का सीटी स्कैन किया गया था और केवल ऑबजर्वेशन के लिए हॉस्पिटल में रखा गया था।
जानिए कैसे हुई दुर्घटना?
बता दें कि शनिवार रात को मलाइका की कार का ऐक्सिडेंट एक्सप्रेस वे पर खोपोली के पास हुआ था। मलाइका पुणे में एक फैशन अटैंड करने के बाद मुंबई वापस लौट रही थी। इससे पहले मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने बताया था कि मलाइका पहले से बेहतर हैं।