Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

प्रदेशव्यापी आंशिक कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैंः नवनीत सहगल

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेशव्यापी आंशिक कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। आंशिक कोरोना कर्फ्यू को 17 मई प्रातः 07 बजे तक विस्तार दिए जाने का निर्णय लिया गया है। वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल सम्बन्धी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाएं यथावत जारी रहेंगी। आंशिक कोरोना कर्फ्यू की अवधि में पूरे प्रदेश के शहरों और गांवों में विशेष सफाई एवं फाॅगिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 62 हजार से अधिक गांवों में 83,119 हजार कर्मचारियों के माध्यम से सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा 22,746 गांवों में सेनिटाइजेशन तथा 11,542 गांवों में फाॅगिंग की गयी है।

श्री सहगल ने बताया कि विगत 24 घंटे की अवधि में 23,333 नए केस आए हैं, जबकि इसी अवधि में 34,636 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में 2,33,981 एक्टिव केस हैं, जो कि बीते 30 अप्रैल की तुलना में 77,000 से अधिक कम हैं। प्रदेश में टेस्टिंग और ट्रेसिंग का अभियान चल रहा है। प्रदेश में प्रतिदिन 02 लाख से अधिक टेस्ट किये जा रहे हैं।

श्री सहगल ने बताया कि सर्विलान्स के माध्यम से घर घर जा कर लोगों से कोविड के लक्षणों की जानकारी ली जा रही है। सर्विलान्स के माध्यम से अब तक 16 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुच कर उनका हाल-चाल जाना गया है। अब तक प्रदेश में 04 करोड़ 29 लाख से अधिक टेस्ट किये गये हैं। उन्होंने बताया कि सर्विलान्स के साथ-साथ 97 हजार राजस्व गावों में लोगों से सम्पर्क करते हुए कोविड लक्षणयुक्त लोगों की पहचान कर उनका कोविड टेस्ट तथा उन्हें मेडिकल किट प्रदान की जा रही है। गांव में निगरानी समिति के द्वारा गांव में रहने वाले लोगों से सम्पर्क कर कोविड लक्षणों की जानकारी ली जा रही है। कोविड लक्षण मिलने वाले लोगों की आरआरटी टीम द्वारा एन्टीजन कोविड टेस्ट किया जा रहा है। प्रदेश में की जा रही आॅक्सीजन की आपूर्ति मानक के अनुसार खपत हो इसके लिए ऑक्सीजन ऑडिट की जा रही है। ऑक्सीजन ऑडिट की रिपोर्ट के आधार पर जिन हॉस्पिटलों के द्वारा मानक से अधिक ऑक्सीजन की खपत की जायेगी, उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि पोस्ट कोविड समस्याओं के त्वरित निदान के उद्देश्य से सभी 75 जिला अस्पतालों में पोस्ट कोविड हॉस्पिटल का संचालन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन के कार्य किया जा रहा है जिसके तहत अब तक 1,37,22,160 डोज लगाए जा चुके हैं।

श्री सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा आज टीम-09 की समीक्षा बैठक की गयी। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में आॅक्सीजनयुक्त बेड बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश में रेमेडेसीवीर की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। भारत सरकार ने 16 मई तक के लिए 04 लाख 95 हजार वॉयल आवंटित किए गए हैं।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक इकाइयां तेजी से चलायी जा रही हैं। लगभग 08 लाख से अधिक पंजीकृत औद्योगिक इकाइयों द्वारा मजदूरों को काम दिया जा रहा है। इन औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क बनाये गये है। इसके अलावा जिन औद्योगिक संस्थानों में 50 से अधिक कर्मचारी कार्य कर रहे ऐसे औद्योगिक संस्थानों में कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। जिससे वहां पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को समय से इलाज मिल सके।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए तेजी से चल रही है। 01 अप्रैल से 15 जून, 2021 तक गेहू खरीद का अभियान जारी रहेगा। गेहू क्रय अभियान में अब तक 1990488.14 मी0 टन गेहूं खरीदा गया है। श्री सहगल ने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे तथा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

Previous Post

प्रदेश में निरंतर बढ़ाई जा रही है टेस्टिंग की क्षमताः अमित मोहन प्रसाद

Next Post

हिमंत बिस्वा सरमा बने असम के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Advertisement