नई दिल्ली। देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर लागातर तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है। भारत में यह वायरस हर दिन 3000 से ज्यादा लोगों की जान ले रहा।
रोज लाखों की संख्या में मरीजों मिलने की वजह से अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, दवा और ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। इस बीच ओडिशा सरकार ने प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार पर काबू पाने के लिए 14 दिन का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।
रविवार को राज्य सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया। नए आदेश के मुताबिक ओडिशा में 5 मई से 19 मई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं बंद रहेंगी।