बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने रोमांटिक अंदाज़ से सभी फैंस का दिल जीतते रहते हैं। दोनों ही एक परफेक्ट कपल होने के साथ-साथ सभी के पसंदीदा है। ये कपल सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्यार का इज़हार करता रहता है। हाल ही में दीपिका ने रणवीर को अपना सबसे बड़ा चीयर लीडर भी बताया।

रणवीर सिंह अपनी पत्नी की एक्टिंग की हमेशा तारीफ करते हैं। रणवीर सिंह ने ये तो पहले ही जाहिर कर दिया था, कि फिल्म ‘गहराइयां’ में अपनी पत्नी की ताजा परफॉर्में से काफी हैरान हैं। इतना ही नहीं हाल ही में एक इंस्टा लाइव सेशन के दौरान भी रणवीर ने ‘गहराइयां’ में दीपिका की शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा था कि, “हे भगवान। मैं उसके प्रदर्शन से हैरान हो गया हूं। आप इसे देखें और महसूस करें कि मैं ऐसा परफॉर्म नहीं कर पाऊंगा।”

एक बार फिर रणवीर ने दीपिका के लिए एक अप्रिसिएशन पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद रोमांटिक तस्वीर साझा की है, जिसमें दीपिका और रणवीर एक दूसरे में डूबे हुए हैं। इस मोनोक्रोमिक तस्वीर में ‘दीपवीर’ को समंदर किनारे एक दूसरे को लिप लॉक किस करते देखा जा सकता है। दीपिका ने व्हाइट शर्ट पहनी हुई है, तो हबी रणवीर शर्टलेस नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर पर रणवीर ने लिखा, ”डूबे…हां डूबे…एक दूजे में यहां’। इसी के साथ उन्होंने दीपिका की एक्टिंग स्किल्स और दमदार परफॉर्मेंस को लेकर तारीफों के पुल बांधे हैं। साथ ही रणवीर ने ये भी कहा है कि उन्हें दीपिका पर गर्व है।