आज हम आपको कुछ ऐसी खाने की चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे लोग वेज समझते हैं लेकिन ये असल में नॉनवेज होता है। आईए जानते हैं कौन ही हैं वो खाने की चीजें…
सूप
ज्यादातर लोग सूप को शाकाहारी समझ कर बड़े ही शौक से पीते हैं लेकिन रेस्टोरेंट्स में मिलने वाले इस सूपों में जिन सॉसेज का इस्तेमाल किया जाता है उनमें मछली से पाए गए उत्पादों से प्राप्त किया जाता है। ऐसे में अगर आप रेस्टोरेंट में कभी सूप पिएं तो वेटर से जरुर कंफर्म कर लें कि ये सूप पूरी तरह से वेज है या नहीं।
तेल
खाना बनाने के लिए आप जिस तेल का इस्तेंमाल कर रही हैं उसे एक बार गौर से देख लें। अगर इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड है तो आपका तेल शाकाहारी नहीं है। कुछ तेल जिनमें विटामिन डी के होने का दावा किया जाता है उसमें लेनोलिन पाया जाता है जो कि भेड़ से बनता है। तो अगली बार ऑयल खरीदने से पहले एक बार जरूर पढ लें।
व्हाइट शुगर
व्हाइट शुगर को तैयार करते समय उसे साफ करने की जो प्रक्रिया अपनाई जाती है उसमें नेचुरल कार्बन का इस्तेमाल होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये नेचुरल कार्बन बोन चार होता है जो जानवरों की हड्डियों से बनाया जाता है।
बियर या वाइन
कई लोग ये कहकर बियर और वाइन पीते हैं कि ये तो फलों के रस से बनी है। बता दें, शराब को साफ करने के लिए इजिनग्लास का इस्तेमाल किया जाता है जो फिश ब्लेडर से बनता है।
जैम
बहुत सारे घरों में ब्रेकफास्ट में ब्रेड जैम खाना पसंद करते हैं। जैम में जिलेटिन होता है और जिलेटिन जानवरों से पाया जाने वाला प्रोडक्ट है।
दही
अगर आप बाजार से दही खरीद रहे हैं तो उसके पैक पर एक बार उस पर लिखे इंग्रीडिएंट्स जरूर पढ़ लें। अगर इसमें जिलेटिन है तो आपका ये दही वेज नहीं है।