मुंबई। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव निकला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी। सूर्या ने लिखा कि ‘मैं कोरोना से संक्रमित हूं और इलाज करा रहा हूं। हम सभी यह महसूस करेंगे कि जिंदगी अभी सामान्य नहीं है। डर से हम बैठ नहीं सकते। साथ ही हमें सुरक्षा और ध्यान रखने की जरूरत है। मदद करने वाले सभी डॉक्टर्स को प्यार और धन्यवाद।’
’கொரோனா’ பாதிப்பு ஏற்பட்டு, சிகிச்சை பெற்று நலமுடன் இருக்கிறேன். வாழ்க்கை இன்னும் இயல்பு நிலைக்கு திரும்பவில்லை என்பதை அனைவரும் உணர்வோம். அச்சத்துடன் முடங்கிவிட முடியாது. அதேநேரம் பாதுகாப்பும், கவனமும் அவசியம். அர்ப்பணிப்புடன் துணைநிற்கும் மருத்துவர்களுக்கு அன்பும், நன்றிகளும்.
— Suriya Sivakumar (@Suriya_offl) February 7, 2021
फिल्मकार राजशेखर पांडियन ने सूर्या के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘प्रिय भाइयों और बहनों, अन्ना ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।‘ बता दें कि सूर्या तमिल सिनेमा में बड़ा नाम है। उनकी फिल्मों का फैंस को हमेशा इंतजार रहता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म नवरस की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म को गौतम मेनन ने निर्देशित किया है।