नई दिल्ली। हाथों की रेखा के इंसान के जीवन में आगे क्या होने वाला है इसकी ओर संकेत करती है। भारत में हस्तरेखा विज्ञान में बहुत से लोगों को रुचि होती है। इसमें विवाह रेखा को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
यह व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के बारे मे बताती है। विवाह रेखा का उद्भव और उसके आगे बढ़ने की स्थिति व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में बारे में बहुत कुछ संकेत देती है।
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि किसी शख्स के बाएं हाथ में दो विवाह रेखा हैं और दाएं में एक तो ऐसे लोगों को गुणवान और अच्छी पत्नी मिलती है। ऐसे लोगों की पत्नी अपने पति से बहुत प्यार करती हैं और उनका पूरा ख्याल रखती हैं।
लेकिन अगर इसके उलट दाएं हाथ में विवाह रेखा की संख्या दो हो और बाएं में एक तो पत्नी अपने पति का ध्यान नहीं रखती। यदि दोनों हाथों में विवाह रेखा की लंबाई समान और समान शुभ लक्षण वाली हो तो ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखी होता है। जिन लोगो के हाथों में यह संयोग होता है उनका अपनी जीवनसाथी से बहुत ही अच्छा तालमेल होता है।