लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश की नई जनसंख्या नीति की घोषणा कर दी। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने नई नीति के ऐलान करते हुए कहा कि बढ़ती आबादी विकास में बाधक होती है।
उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए और कोशिशे जरूरी हैं। यूपी में जारी नीति समस्या का समाधान करेगी। इसमें हर तबके का ध्यान रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि दो बच्चों के बीच समय अंतराल अधिक होना चाहिए।
अगर दो बच्चों के बीच एक अच्छा अंतराल नहीं होगा तो उनके पोषण पर भी असर पड़ेगा। सीएम योगी ने कहा कि गरीबी और बढ़ती आबादी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के प्रयास जरूरी हैं।
कई दशकों से बढ़ती जनसंख्या पर चर्चा हो रही है। पिछले चार दशकों से इस पर चर्चा चल रही है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता जरूरी है। सबसे पहला कार्य जागरूकता का है। इसी से लक्ष्य हासिल होगा।
सीएम योगी ने कहा कि जहां जनसख्मया नीति लागू वहां अच्छे परिणाम दिखे। जनसंखया नियंत्रण का मकसद प्रदेश में खुशहाली लानी है। नई जनसंख्या नीति में हर वर्ग का ध्यना रखा गया है। आबादी के हिसाब से यूपी सबसे बड़ा राज्य है।