नई दिल्ली। देश के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के पिता के. विश्वनाथन का निधन हो गया है। चेन्नई में गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 92 साल के थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक शहर के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।
बता दें कि वे दक्षिण रेलवे के पूर्व महाप्रबंधक भी रहे। विश्वनाथन के दो बेटे और एक बेटी हैं। पांच बार के विश्व चैम्पियन आनंद की पत्नी अरुणा ने कहा, ‘आनंद का उन्होंने काफी साथ दिया। उन्होंने आनंद की विश्व चैम्पियनशिप में सारी जीत देखी। उन्होंने अपने बेटे को अच्छे संस्कार दिए और आनंद की उपलब्धियों पर उन्हें गर्व था।’