हरियाणा /जगाधरी। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तहत 5 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर वोट पड़ेंगे। सभी राजनीतिक पार्टयों ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के जगाधरी में एक रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान अरविंद ने अपने पार्टी के उम्मीदवार आदर्शपाल गुज्जर के लिए वोट मांगा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे समर्थन के बिना हरियाणा में सरकार नहीं बनेगी।
अरविंद केजरीवाल ने रैली में क्या कहा
अरविंद इस रैली के दौरान कहा कि- मैं चाहता तो आराम से मुख्यमंत्री पद पर बैठता। जिस तरह भगवान राम ने 14 साल वनवास काटा उसके बाद जब वापस लौटे थे तब सीता मैया को भी अग्नि परीक्षा देना पड़ा था। उसी तरह अरविंद केजरीवाल भी अग्नि परीक्षा देगा।
केजरीवाल ने कहा, ‘ये लोग मेरे ऊपर आरोप लगाते हैं कि केजरीवाल बेईमान और भ्रष्ट है। मैंने दिल्ली की जनता को कहा कि सीएम पद से इस्तीफा दे रहा हूं। अगर आपको लगता है कि केजरीवाल चोर है, तो मुझे वोट मत देना। लगता है कि केजरीवाल ईमानदार है तभी वोट देना।